हनुमानगढ़: टाउन में निर्माणाधीन मकान से पैड से नीचे गिरने से मजदूर की मौत, टाउन थाना में मकान मालिक ठेकेदार पर मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन में निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरकर मजदूर की मौत के मामले में मृतक मजदूर के परिजनों की ओर से टाउन थाना में मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इससे पहले परिजन पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं दफनाने पर अड़ गए। टाउन पुलिस की ओर से संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।