पत्थलगांव: तालगांव में गांव में घुसा हाथी, महिला को पटककर उतारा मौत के घाट, पति ने भागकर बचाई जान, दुधमुँहे बच्चे की बची जान
पत्थलगांव के नजदीकी कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में तीन जंगली हाथियों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। रिहायशी इलाके में घुसे हाथियों ने कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों में दहशत फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में पके कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी बस्ती में घुस आए और उत्पात मचाया। इसमें से एक हाथी ने हमला कर शंकुतला सिदार ग