बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीट दिया गया। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।