मुज़फ्फरनगर: रेशू चोक पर पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर छात्रों के द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के फैसले का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली एवं नकल को लेकर छात्रों के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहे थे। उसी को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में भी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदर्शन किया जा रहे थे। वहीं रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने की घोषणा की गई जिसको लेकर छात्रों में खुशी का माहौल छा गया।