झांसी: झांसी में पूर्वी हवाओं ने गिराया 4 डिग्री पारा, शनिवार को आधी के साथ बारिश होने की संभावना, 7 मई तक खराब रहेगा मौसम
Jhansi, Jhansi | May 3, 2025 झांसी में तेज पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रही। इससे अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री लुढककर 37.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 4.8 डिग्री कम हैं। मौसम विभाग ने 7 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।