बीरपुर: बीरपुर पश्चिमी पंचायत में कचरा प्रबंधन स्थल पर वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री लगातार जारी, खाद से किसानों को मिल रहा फायदा
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत बनाए गए कचरा प्रबंधन स्थल पर जैविक खाद की बिक्री लगातार जारी है। इसमें बीरपुर पश्चिमी पंचायत में भी कचरा प्रबंधन स्थल पर जैविक खाद की बिक्री सोमवार को भी जारी रही। एसबीएम की प्रखंड समन्वयक ने बताया कि इस कचरा प्रबंधन स्थल से अब तक कुल 450 किलोग्राम कचरे से तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री हो चुकी है।