शिवपुरी नगर: लाड़करन गांव में जमीन पर कब्जे के विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला, 10-12 लोगों पर मारपीट का आरोप
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के लाड़करन गांव में जमीन के कब्जे को लेकर पिता-पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।