माण्डलगढ़: खंगारजी का खेड़ा जंगल हत्याकांड का खुलासा, मांडलगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के खंगारजी का खेड़ा रोड स्थित जंगल में एक सप्ताह पहले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जालौर निवासी नगाराम (32) के रूप में हुई।आरोपियों ने उसे अफीम देने के बहाने मांडलगढ़ बुलाकर जंगल में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी और नकदी लुटी