अनूपपुर: जमुना कॉलोनी स्थित बंकिम बिहार में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा-जमुना द्वारा जमुना कॉलोनी स्थित बंकिम बिहार में संगठन सृजन अभियान के तहत विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति तथा पंचायत से वार्ड स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस प्रभारी प्रवीण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।