हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर अविनाश कुमार यादव ने झील परिसर को वाहन वर्जित क्षेत्र बनाए जाने के निर्णय पर आपत्ति जताई है। रविवार को एग्यारह बजे प्रेस को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को आयोजित बैठक में नगर निगम की ओर से इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया गया था।