आंवला: आंवला में खेला गया होली का मोर्चा, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह हुए शामिल, पानी के रंगों से निभाई गई परंपरा
आंवला कस्बे के भुर्जीटोला चौराहे पर मंगलवार को दोपहर दो बजे होली का एक अनोखा मोर्चा खेला गया। यह परंपरा आंवला में अपनी विशेष पहचान रखती है, जहां पानी के रंगों से अनूठी होली खेली जाती है। इस 'रंगों के मोर्चे' में लोग एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे पानी के रंग फेंकते हैं और पूरी तरह सराबोर हो जाते हैं। यह बरसों पुरानी परंपरा आंवला में आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।