दनियावां: दनियावां पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर ज़ब्त किए
Daniawan, Patna | May 19, 2026 दनियावां पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में मीट्टी लोड दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। मौके से दोनों ट्रैक्टर के चालक को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों ट्रैक्टर चालक काजी बीघा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर ठेगूआ गांव से किया है।थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि जिला खनन विभाग को सूचित करते हुए दोनों ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है।