रातू: PMLA कोर्ट में होगी मंत्री आलमगीर आलम की पेशी, भेजे जा सकते हैं रिमांड पर
Ratu, Ranchi | May 16, 2024 टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को आज P M LA की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां ईडी आलमगीर आलम को रिमांड पर लेने की मांग करेगी। बता दें कि बुधवार को 7 घंटे पूछताछ करने के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।