रातू: मंत्री आलमगीर आलम दस्तावेजों के साथ पहुंचे ईडी दफ्तर
Ratu, Ranchi | May 15, 2024 झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम आज फिर ईडी दफ्तर पहुंच गये हैं। आज दूसरी बार उनको पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है। आलमगीर अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर पहुंचे हैं। उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। ईडी ने मंगलवार को आलमगीर आलम से नौ घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के कारण आज दोबारा बुलाया गया है।