रातू: तमाड़ ओर मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच सुबह से जारी
Ratu, Ranchi | May 12, 2024 चौथे चरण में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच सुबह से ही जारी है। निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र श्री राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में बनाए गए। डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच किया जा रहा है।