#इस_दर्दनाक_हादसे_का_जिम्मेदार_कौन?
भरतपुर। डीग जिले के सीकरी इलाके में मील का मदरसा के सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा हो गया। टैंक में मलबे की सफाई करने उतरी छात्राओं को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक कई छात्राएं और एक युवक अंदर चले गए, जिससे दम घुटने से हरियाणा निवासी 17 वर्षीय छात्रा रोहिल की मौत हो गई, जबकि 12 छात्राएं और एक युवक बेहोश हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अलवर के अस्पताल भेजा गया है। डीग कलक्टर मयंक मनीष ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अलवर कलक्टर अर्तिका शुक्ला से फोन पर बात की है।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026