अररिया: मदनपुर के कनेल गांव में आग सेक रही महिला के कपड़ों में आग लगने से झुलसी, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 9, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर के कनेल गांव में आग सेक रही महिला के कपड़े में आग लगने से महिला गम्भीर रूप से झुलस गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला मदनपुर के कनेल गांव निवासी सुलोचना देवी बताई जा रही है.