मेदिनीनगर (डालटनगंज): सदर मेदिनीनगर सीओ के खिलाफ राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी का आक्रोश, पुतला दहन कर जताया विरोध
सदर अंचलाधिकारी अमरदीप मल्होत्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप और आशुतोष तिवारी को कथित रूप से पद का दुरुपयोग कर जेल भेजने के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने रविवार शाम 6 बजे चंद्रशेखर आजाद चौक पर आक्रोश रैली निकाली। मौके पर सदर सीओ का पुतला दहन किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “आशुतोष तिवारी को रिहा करो, सदस्य को बर्खास्त करो के नारे लगाए।