हुसैनगंज: शांतिपूर्ण तरीके से जुड़कन में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भक्तगणों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कन में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पर मौजूद युवाओं और भक्तगणों के द्वारा भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई व आरती के उपरांत सभी के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं समाज के कल्याण के लिए हनुमान जी महाराज से युवाओं और भक्तों के द्वारा प्रार्थना की गई।