रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय और उसकी विभिन्न शाखाओं का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ने किया
पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय और उसकी विभिन्न शाखाओं का अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार सुबह 10 बजे अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं जैसे पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्बंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।