पन्ना: जिला अस्पताल से बाइक चोरी का सिलसिला जारी नहीं लग रहा चोरों का सुराग पीड़ित ने कोतवाली में ज्ञापन सौंप लगाई मदद की गुहार।
Panna, Panna | Feb 9, 2024 जिला चिकित्सालय पन्ना में बाइकों की चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। दिन में जहां अस्पताल प्रांगण से बाइक चोरी हो जाती है तो वहीं रात्रि में मोबाइल और पैसे भी चोरी हो रहे हैं। लेकिन जिला चिकित्सालय प्रांगण में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। और चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।