पन्ना: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया जिले के विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कहा शांतिपूर्ण संचालित हो रही परीक्षा
Panna, Panna | Feb 9, 2024 वर्तमान में हाई सेकेंडरी और हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। जिसका अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। परीक्षाओं के दौरान निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता दल भी गठित किया गया है। आज 9 फरवरी 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभूषण मिश्रा के द्वारा पन्ना जिले के ककरहटी, गुनौर, महेबा और पवई के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।