📍 नाथनगर में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन, समापन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का समापन नाथनगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन सत्र में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संगठनात्मक यात्रा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बिहार में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन, विचारधारा, सोशल मीडिया की भूमिका और जनसंपर्क जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
#BJP #PanditDeendayalUpadhyay #PrashikshanMahabhiyan2026 #Nathnagar #SamratChaudhary #BiharBJP #Bhagalpur #NationBuilding #DoubleEngineSarkar #BJPWorkers #TrainingCamp #BJPOrganization