अरवल: उत्पाद विभाग अरवल के द्वारा शराब के मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Mar 20, 2024 अरवल उत्पाद विभाग के द्वारा शराब के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अरवल उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाकर गुप्त सूचना के आधार पर करपी थाना से नीतीश कुमार के पास से उत्पाद विभाग के द्वारा कमर में गमछा का पट्टी बनाकर शराब का डिलीवरी करने के दौरान 38 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। जबकि सदर थाना क्षेत्र के 9 नंबर पुल पर से10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि अग्नूर में वाहन जांच के क्रम में ढाई लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।