राजगढ़: बजरंग शर्मा को सादुलपुर शहर का मण्डल संयोजक नियुक्त किया गया, भाजपा ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' की टीम की घोषणा की
Rajgarh, Churu | May 30, 2026 भाजपा के जिलाध्यक्ष ने "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026" के लिए सादुलपुर क्षेत्र के विभिन्न मण्डलों में संयोजक व सहसंयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस अभियान के तहत सादुलपुर शहर मण्डल की मुख्य कमान श्री बजरंग शर्मा को सौंपते हुए उन्हें मण्डल संयोजक मनोनीत किया गया है, जबकि उनके साथ सहयोग के लिए जितेन्द्र सैनी को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।