राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इटाढ़ी समेत जिले के सभी थाना परिसरों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया गया।