कुंडम: पड़रिया में रफ्तार का कहर: ओवरटेक करते समय पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो घायल
पड़रिया के पास सूखा नाला क्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप (MP-20-ZF-1477) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीद के मुताबिक, पिकअप चालक ने पहले उसे ओवरटेक किया और फिर नियंत्रण खोते हुए उसके चाचा महादेव लोधी की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महादेव लोधी