खलीलाबाद क्षेत्र के कोनी गांव में बुधवार शाम आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय रमाकांत यादव की मौत हो गई। वह आग बुझाने जा रहे थे तभी हादसा हुआ। झुलसे हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।