खागा: विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने किया हंगामा, समस्याओं को लेकर दिया धरना, मुख्यमंत्री से की मांग
Khaga, Fatehpur | May 26, 2026 फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने विद्युत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की गई है। यह प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के फतेहपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया था।