कवर्धा: कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की गला घोटकर की हत्या,पत्नी से विवाद कर वारदात को दिया अंजाम मौके से फरार पुलिस कर रही जांच
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघनपुरी का है। जहा एक कलयुगी बेटे ने पहले अपने पत्नी के साथ विवाद किया।जिसके बाद अपने ही पिता लक्ष्मी नारायण बंसे की गला दबाकर हत्या कर दिया और मौके से आरोपी बेटा आकाश बंसे फरार हो गया।जिसकी पिपरिया पुलिस तलाश कर रही है।इधर मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चयुरी भेज दिया है।