मिलक: जिबाई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने पैदल जा रही बुजुर् महिला को टक्कर मारी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
Milak, Rampur | Aug 21, 2024 मिलक में जिबाई गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार युवक ने एक पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। जहां पर घायल बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है। उधर अज्ञात बाइक सवार घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया है।