अजमेर: रामगंज स्थित सुभाष फाटक के पास मिला एक युवक का शव, मौके पर पहुंचकर भाई ने की पहचान
Ajmer, Ajmer | Jan 28, 2024 रामगंज थाना क्षेत्र स्थित सुभाष फाटक के पास युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की जानकारी देते हुए रामगंज थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को सुभाष फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।