पदमी क्षेत्र स्थित खड़देवरा चौराहा में गुरुवार पांच बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, उपखंड पदमी खड़देवरा चौराहा के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना का संदेश देना था।