बालोद: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पैसे नहीं देने पर वायरल किया वीडियो, बालोद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Balod, Balod | Apr 10, 2026 बालोद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। मामले में बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के बीड जिले से गिरफ्तार कर लिया है।