बेलहर: जिलेबिया मोड़ पर टोटो पलटने से देवर-भाभी घायल, बेलहर सीएचसी में इलाज जारी
Belhar, Banka | May 9, 2026 जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित जिलेबिया मोड़ के तीखे टर्निंग पर सवारी से भरा टोटो पलट जाने से देवर 24 वर्षीय प्रीतम कुमार और भाभी 28 वर्षीय सपना देवी घायल हो गए। जबकि मां रंभा देवी को हल्की चोटें आई हैं। टोटो पर एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग झारखंड के देवघर से भागलपुर के बिहपुर जा रहे थे। घायल का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्