🚨 बंडा शराबकांड: मध्यप्रदेश शासन की बड़ी कार्रवाई
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली एवं अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है।
🔴 सहायक आबकारी आयुक्त सागर श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।
🔴 वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर श्री दिलीप खण्डाते को आबकारी आयुक्त के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान श्री खण्डाते का मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, सागर संभाग निर्धारित किया गया है।
👉 बंडा क्षेत्र में संदिग्ध/अवैध शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग की जवाबदेही को लेकर यह महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।
Hindustan Media 24x7
📍 सागर | मध्यप्रदेश
#Sagar #Banda #MadhyaPradesh #BandaSharabKand #Action #MPNews #BreakingNews
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 7, 2026