मिहींपुरवा: टपरा बाजार गाँव में 9 वर्षीय बच्ची को तेंदुआ ने खींच लिया, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
सुजौली एक और बच्ची को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। 9 साल की बच्ची सोमवार रात अपने घर के बरामदे में चारपाई पर लेटी थी। तभी तेंदुआ दबे पांव आया और बच्ची की गर्दन जबड़े में दबाकर जंगल में भाग निकला। बच्ची की चीख सुनकर पाकर ग्रामीण और परिजन लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर जंगल की ओर दौड़े। करीब डेढ़ घंटे के बाद घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मिली