मंच सजा, म्यूजिक गूंजा... लेकिन दर्शक आए न कलाकार, वंदे गंगाजल अभियान संपन्न घोषित : विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर परिषद में सजा वीरम मंच पूरी तरह तैयार था, रंग-बिरंगी लाइटें जगमगा रही थीं और म्यूजिक सिस्टम अपनी पूरी क्षमता से माहौल बनाने में जुटा था। 2 दिन तक प्रचार किया, पर शायद जनता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर बैठे ही समझ लिया। न तो कलाकार पहुंचे और नहीं कोई अधिकारी। फोटोग्राफर, साउंड ऑपरेटर आदि कार्मिक सभी का इंतजार करते रहे। रात साढ़े नौ बजे लाइटें बुझा दी। जनभागीदारी का अनूठा कार्यक्रम कलाकार, अधिकारियों और जनता की अनुपस्थिति में संपन्न हो गया।
Jalor, Jalor | Jun 7, 2026