रामानुजगंज: कलेक्टर के लेटरहेड पर डीईओ का नोटिस, मच गया हड़कंप
रामानुजगंज बुधवार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पत्र वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक संजय गुप्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड का इस प्रकार उपयोग उचित नहीं है