धमदाहा :- भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर देवी दुर्गा की प्रतिमा के गले से चांदी का हार चोरी कर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।