मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर की पॉश A टू Z कॉलोनी में बिजली विभाग का बड़ा छापा, 2 आलीशान कोठियों में पकड़ी गई बिजली चोरी
पॉश A टू Z कॉलोनी में बिजली विभाग ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। करीब 250 कोठियों की जांच के दौरान दो आलीशान कोठियों में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी वर्ग से से जुड़े हों।