बिंदकी: दूधी कगार मोड़ के समीप डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, छोटा बेटा गंभीर घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत दूधी कगार मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला पुष्पा देवी पत्नी मूलचंद निवासी सिमौर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर तथा उसके पुत्र सूरज मौर्य की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला का छोटा बेटा अनुराग मौर्य गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची।