हरदा: अक्षय तृतीया से पहले हरदा प्रशासन अलर्ट, बाल विवाह रोकने के लिए सेवा प्रदाताओं से की अपील
Harda, Harda | Apr 6, 2026 हरदा में आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले विवाह समारोहों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन ने विवाह से जुड़ी सभी सेवाएं देने वाले लोगों से विशेष अपील की है।जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में सभी की भागीदारी जरूरी है।