गोंडा: पति व विधवा जेठानी के बीच अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने पी लिया तेजाब, जिला अस्पताल में भर्ती
Gonda, Gonda | Feb 14, 2025 पति व विधवा जेठानी के बीच अवैध संबंध को आवास विकास कॉलोनी की एक महिला ने तेज़ाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति व विधवा जेठानी के बीच अवैध संबंध है जिसको लेकर आए दिन पति, देवर व सांस उसके साथ मारपीट करते हैं। शुक्रवार 4 बजे SHO ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।