गोंडा: माधवनगर वार्ड में आग से दो किसानों का 7 बीघा गन्ना जल गया, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Gonda, Gonda | Feb 14, 2025 शुक्रवार 2 बजे धानेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धानेपुर के माधवनगर वार्ड में गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे किसान जगदीश प्रसाद का चार बीघा व मंगल प्रसाद का तीन बीघा गन्ना फसल जल गया है। कडी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया, हालांकि सूचना के बाद दमकल की गाडी की मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया था।