निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में बीमारी और अशिक्षा का फायदा उठाकर वृद्ध महिला से ₹7 लाख की ठगी, ई-मित्र संचालक और भाई पर दर्ज हुआ केस
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में एक ई मित्र संचालक और उसके भाई पर वृद्ध महिला से सात लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है आरोपियों ने बीमारी और अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक खाते से रकम निकाल ली बाद में दिया गया सात लाख का चेक भी बाउंस हो गया कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।