गोरखपुर: नॉर्मल स्थित मुबारक खां शहीद दरगाह पर बाबा गरीब नवाज के 812वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री का पढ़ा गया संदेश
गंगा जमुना तहजीब के लिए मशहूर गोरखपुर के नॉर्मल स्थित हजरत मुबारक खान शहीद दरगाह पर सदर इकरार अहमद व अन्य लोगों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भेजा गया संदेश पढ़ा गया। अजमेर के ख़्वाजा गरीब नवाज के 812वें उर्स पर प्रधानमंत्री ने यह संदेश भेजा था। जिसे देश के सभी दरगाहों पर पढ़ा जा रहा है। इस मौके पर दरगाह पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया है।