कोंडागांव: बहीगांव व्यापारी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, फरसगांव पुलिस ने जीरो में किया मर्ग कायम
नेशनल हाईवे-30 स्थित बहीगांव व्यापारी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (40 वर्ष), निवासी मेटावाड़ा की मौत हो गई। वे अपने भतीजे ऋषिक ठाकुर के साथ अरंडी से लौट रहे थे, तभी रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल भूपेन्द्र सिंह को फरसगांव से कोंडागांव और फिर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन बोरगांव के पास मौत हो गई।