नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और दूसरी शादी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली और उसके जेवर दूसरी पत्नी को दे दिए। विरोध करने पर ससुरालियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।