रजौन: धौनी रेलवे स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव होगा, स्टेशन विकास को कई योजनाएं मंजूर
Rajaun, Banka | Mar 25, 2026 धौनी रेलवे संघर्ष समिति रजौन द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर दिए गए पत्र के आलोक में पूर्व रेलवे के रेल महाप्रबंधक ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए विभिन्न मांगों पर विस्तृत टिप्पणी दी है । समिति द्वारा लंबे समय से धौनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं को लेकर मांग की जा रही थी । इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।